देश

हरियाणा में बेमौसम बारिश, 23 हजार से अधिक किसानों की हो गई फसल बर्बाद 


चंढीगढ़ ।  हरियाणा (Haryana) में बेमौसम (Rain) बारिश फसलों (Crops) पर भारी पड़ रही है। पिछले खरीफ के सीजन (Kharif Season) के बाद अब रबी के सीजन (Rabi Season) में भी बारिश किसानों (Farmers) के लिए आफत बन रही है। मात्र दो माह में अब तक 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित (39 Thousand Hectare Crops Affected) हुई हैं।

यहां राज्‍य में 3 हजार किसानों (23 Thousand Farmers) ने अपनी फसल खराब बताते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister’s Crop Insurance Scheme) के तहत मुआवजे का दावा (Compensation Claim) किया है। ये केवल उन किसानों का आंकड़ा है, जिन्होंने फसल बीमा करा रखा है, वे किसान अलग हैं, जिनकी फसलें खराब हुई हैं लेकिन वे दावा नहीं कर पाए।


प्रदेश में इस बार 22.9 लाख हेक्टेयर में गेहूं और 19 लाख एकड़ में सरसों की बिजाई की गई है। जनवरी माह में तीन से चार बार आई बारिश से फसलों में पानी जमा हो गया था। 30 जनवरी तक बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों की संख्या 16 हजार थी। फरवरी माह में फिर आई बारिश के कारण सरसों, गेहूं, आलू समेत सब्जी वाली फसलों के लिए नुकसानदायक रही।

सोनीपत, रोहतक समेत सेम के इलाकों में आज तक भी फसलों में पानी जमा है, जिससे फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। इसी प्रकार, महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार में सरसों की फसल प्रभावित हुई है। जीटी रोड के जिलों में सब्जी वाली फसलें काफी हद तक प्रभावित हुई हैं। किसान लगातार मुआवाजे के लिए दावे कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन और विपक्षी दल विशेष गिरदावरी की मांग भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।
कहां कितनी फसलें हुई प्रभावित

जिला किसान भूमि (हेक्टेयर)

कुरुक्षेत्र 3243 6525

सोनीपत 3129 5452

अंबाला 2777 6169

रेवाड़ी 2638 2890

चरखी दादरी 1567 2128

झज्जर 1587 2218

जींद 1109 2227

हिसार 708 1614

गुरुग्राम 600 857

कैथल 613 1390

मेवात 573 1116

यमुनानगर 571 583

करनाल 471 904

पलवल 411 720

भिवानी 376 745

महेंद्रगढ़ 167 227

पंचकूला 35 41

पानीपत 23 44

सिरसा 21 50

फरीदाबाद 16 22

फतेहाबाद 12 23

कुल 23069 39813 हेक्येटर

इस बार बारिश से फसलों पर असर पड़ा है। प्रभावित किसान मुआवजे के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति का पता चल पाएगा कि असल में कितनी फसलें खराब हुई हैं। फिलहाल मौसम ठीक है और गेहूं में कोई अधिक नुकसान नहीं है। – डॉ. जगराज ढांडी, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग।

Share:

Next Post

IPL 2022 Auction: रैना-शाकिब को खरीदने में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, देखें Unsold Players की लिस्ट

Mon Feb 14 , 2022
बैंगलुरु। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दो दिन का ऑक्शन (IPL 2022 Auction) रविवार को खत्म हो गया। इस बार 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी. 10 टीमों ने 204 खिलाड़ियों को खरीदा जिनपर लगभग 551 करोड़ रुपए खर्च हुए. इस बार इस सीजन के सबसे महंगे इशान किशन (Ishan Kishan) हैं रहे जिनपर […]