img-fluid

UP : लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी

March 10, 2026

गाजियाबाद. गाजियाबाद के लोनी (Loni) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक (BJP MLA) नंदकिशोर गुर्जर (Nand Kishore Gurjar) को पाकिस्तान (Pakistan) से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पेशावर से व्हाट्सएप कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें किसी सभा के दौरान बम से उड़ाने और हत्या की धमकी दी है.

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों को बताया शहीद
जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने खुद को अरमान अली बताया और कहा कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपी शहीद हैं. उनकी हत्या करने वालों को भी मौत की सजा दी जाएगी. इसके साथ ही उसने विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी कार्यक्रम या सभा में निशाना बनाया जाएगा. क्योंकि उन्हीं की पैरवी के चलते सलीम की हत्या का प्रयास करने वाले दोनों भाइयों का एनकाउंटर किया गया.


  • दोनों की जान के जिम्मेदार विधायक नंद किशोर गुर्जर भी हैं. धमकी देने वाले व्यक्ति ने दिल्ली में हुई हिंदू युवक की हत्या के बाद दूसरे पक्ष पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का भी जिक्र किया. साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी भरे शब्द कहे.

    आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान हमले के आरोपी दो सगे भाइयों को ढेर कर दिया था. इसी एनकाउंटर के बाद अब विधायक को धमकी मिलने का मामला सामने आया है.

    धमकी देने वाले ने खुद का नाम बताया अरमान अली
    लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि कॉल में नंबर अरमान अली के नाम से शो हो रहा है. विधायक ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे, ताकि मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जा सके. फिलहाल विधायक द्वारा पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कह रही है.

    Share:

  • पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से LNG सप्लाई को बड़ा झटका... भारत में 40% घटी सप्लाई

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध (West Asia War) के कारण भारत में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (Liquefied Natural Gas) यानी LNG की सप्लाई को बड़ा झटका लगा है। लगभग 40% LNG सप्लाई प्रभावित होने के बाद, सरकार उर्वरक (फर्टिलाइजर) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों सहित विभिन्न उद्योगों के लिए एक गैस वितरण योजना (‘ऑप्टिमाइजेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved