img-fluid

UP: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कांग्रेस नेता की बड़ी मांग, मुस्लिम समुदाय के लिए मांगी 100 सीटें

October 22, 2026

लखनऊ. कांग्रेस नेता (Congress leader) ने समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के लिए 100 सीटों (100 seats) की मांग की है. उनका कहना है कि मुसलमानों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, इसलिए उन्हें सीटें भी अधिक मिलनी चाहिए.


  • कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वाइस प्रेसिडेंट हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन में 100 सीटें मुसलमानों के लिए चाहिए, जबकि बाकी सीटें अन्य वर्गों के लिए रखी जानी चाहिए.

    हसीब खान ने बताया कि वे समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में इसलिए आए हैं क्योंकि यहां मुसलमानों सहित सभी लोगों का सम्मान है. उनका स्पष्ट मानना है कि अगर हिस्सेदारी की बात हो रही है, तो गठबंधन में 100 सीटों से कम पर कोई बात नहीं होगी.

    हमारी 20 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है, बल्कि सीट शेयरिंग भी होनी चाहिए. हसीब खान का कहना है कि मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को ही टिकट मिलना चाहिए.

    इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे. तय शेड्यूल के अनुसार, अखिलेश दोपहर 12:20 बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे आजम खान से मिलने रामपुर जिला जेल जाएंगे.

    वहीं, इस मुलाकात को लेकर इस मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है कि 370 दिनों के बाद आजम खान से मिलने के लिए अखिलेश का रामपुर दौरा चुनाव से पहले मुसलमानों को लुभाने की रणनीति है, जो नाकाम रहेगी, क्योंकि आजम का प्रभाव खत्म हो चुका है. लोग कह रहे हैं, ‘बहुत देर कर दी मेहरबान आते-आते.’

    यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा के घोषणापत्र को लकेर कहा कि सपा को पहले 2012-17 के शासन का हिसाब देना चाहिए, जिसमें केवल हत्या, लूट, दंगे, कर्फ्यू और भ्रष्टाचार था.

    Share:

  • सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

    Thu Oct 22 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे (Ashutosh Ranka and Ajinkya Shinde) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका (Sourav Das and Ashutosh Ranka) को समन जारी कर आज अपने कार्यालय में पेश होने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved