img-fluid

UP: दुर्गा पंडाल के अंदर घुसी अनियंत्रित कार, तीन की दर्दनाक मौत-कई घायल

October 18, 2026

बलरामपुर. देहात क्षेत्र के चरनगहिया-बेलहा गांव (Charnagahiya-Belha village) में शनिवार रात करीब 12 बजे दुर्गा मंदिर (Durga Temple) के सामने तेज रफ्तार कार (Out-of-control car ) ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को रौंद दिया। आरती समाप्त होने के बाद मंदिर के बाहर पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे ग्रामीणों के बीच अचानक कार घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

घटना शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम पंचायत चरनगहिया-बेलहा में दुर्गा मंदिर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि मंदिर में आरती समाप्त होने के बाद कुछ ग्रामीण सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। इसी बीच गौरा चौराहे की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगे टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। हादसे में चरनगहिया-बेलहा गांव निवासी पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई। पाटेश्वरी प्रसाद, मणिराम के बेटे थे। मनोज सिंह, उदयभान सिंह के बेटे और गणेश पांडेय, राममिलन के बेटे थे। रात में हुए हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


  • अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घायलों की मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया।

    तीन परिवारों में पसरा मातम, गांव में भी शोक का माहौल
    एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। रात में मंदिर के सामने सामान्य रूप से एकत्र हुए लोगों के बीच अचानक कार घुसने से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग घायलों की मदद और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में लगे रहे।

    चार ग्रामीण घायल, दो बहराइच रेफर, चालक के नशे में होने की आशंका
    दुर्घटना में छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) घायल हुए हैं। चारों चरनगहिया-बेलहा गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। दो अन्य घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    कार कब्जे में, चालक हिरासत में
    सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार को पुलिस ने घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका सामने आई है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • SBI ने महंगा किया होम लोन, 25 बेसिस पॉइंट बढ़ी ब्याज दरें; तुरंत चेक करें अपनी नई EMI

    Sun Oct 18 , 2026
    नई दिल्‍ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अब SBI ने होम लोन (home loans) के ब्‍याज में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. एसबीआई ने होम लोन ब्‍याज में 25 बेसिस पॉइंट (25 basis points) की बढ़ोतरी की है, जिसका मतलब है कि आपको अब ज्‍यादा पैसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved