शाहजहांपुर (Shahjahanpur)। उत्तरप्रदेश के पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) की शाहजहांपुर स्थित कोठी (Kothi at Shahjahanpur) में अचानक तेज रफ्तार के साथ बेकाबू हुआ ट्रक (The truck went out of control) घुस गया। ट्रक ने मंत्री की कोठी का गेट और बाउंड्री को तोड़ दिया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया। बताया जा रहा है कि कोठी के सामने एक मोड़ है जिस पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।
मंत्री की कोठी शाहजहांपुर में कचहरी के पीछे इंदिरानगर में है। आसपास के लोगों ने बताया कि मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस बार ट्रक सीधे मंत्री की कोठी में जा घुसा। लोगों ने कहा कि गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। दिन के वक्त यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। उन्हें खतरा हो सकता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved