img-fluid

UP : सपना रॉय ने छोड़ा सहारा शहर, निजी सामान निकालने में करनी पड़ी लंबी जद्दोजहद!

November 24, 2025

लखनऊ. लखनऊ (Lucknow) के गोमतीनगर स्थित 170 एकड़ के सहारा शहर (Sahara City) को नगर निगम (Municipal council) द्वारा कब्जे में लिए जाने के बाद शनिवार को सहाराश्री सुब्रत रॉय (Sahara Shree Subrata Roy) की पत्नी सपना रॉय (Sapna Roy ) को अपने घर से निजी सामान निकालने के लिए लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी। अधिकारियों की अनदेखी, नोकझोंक और सिफारिशों के बाद उन्हें सीमित समय के लिए सामान निकालने की अनुमति मिल सकी।

क्या है पूरा मामला?

नगर निगम ने अक्टूबर में सहारा शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। बताया गया कि वर्ष 1995 में इस जमीन को लीज पर दिया गया था, लेकिन लीज की शर्तों का पालन न किए जाने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही निगम ने परिसर में रहने वालों को अपना सामान हटाने का निर्देश भी दिया था, बावजूद इसके सपना रॉय ने उस समय अपने घर का सामान नहीं निकाला।



करीब एक सप्ताह पहले सपना रॉय ने बच्चों की किताबें और कुछ अन्य निजी सामान घर से ले जाने के लिए निगम से अनुमति मांगी थी। शनिवार को जब वह इस संबंध में अधिकारियों से मिलने पहुंचीं, तो शुरुआती तौर पर अधिकारी तैयार नहीं हुए। काफी बहस और दबाव के बाद, एक शपथपत्र देने की शर्त पर उन्हें घर में प्रवेश कर सामान निकालने की इजाज़त दी गई।

सामान हटाने के दौरान सपना रॉय और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने पुष्टि की कि शनिवार को सपना रॉय ने सहारा शहर स्थित अपने आवास से सामान निकाला, जिसके दौरान निगम टीम मौके पर मौजूद रही।

Share:

  • Delhi Blast: डॉक्टरों के दिमाग में 2019 से भरा जा रहा था जिहाद का जहर, सीमा पार से पढ़ा रहे थे कट्टरपंथ का पाठ

    Mon Nov 24 , 2025
    नई दिल्ली। दिल्ली धमाके (Delhi Bomb Blast) की जांच में खुलासा हुआ है कि सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल (White Collar Terrorist Module) में शामिल डॉक्टरों (Doctors) के दिमाग में जिहाद का जहर भरने का काम 2019 से ही चल रहा था। सीमा पार से सक्रिय आतंक के आकाओं का यह नेटवर्क उन्हें सोशल मीडिया मंच के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved