उत्तर प्रदेश क्राइम देश

UP: बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद तनाव, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर

बदायूं (Budaun)। बदायूं (Budaun) में मंडी समिति पुलिस चौकी (Mandi Samiti Police Station) से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर (Contractor Vinod Thakur) के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करते हुए चार खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस (Police.) ने एक आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी दूर शेखूपुर के जंगल (Forests of Shekhupur.) में घेराबंदी मुठभेड़ (siege encounter) में ढेर कर दिया। पुलिस इस वारदात में साथ देने वाले साजिद के भाई जावेद की तलाश करने के साथ हत्या की वजह पता कर रही है।


मझिया रोड स्थित बाबा कॉलोनी के रहने वाले ठेकेदार विनोद हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण का कार्य करते हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी आरोपी साजिद का सैलून उनके मकान के सामने है। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। साजिद का उनके घर आना-जाना भी था।

बच्चों को छत पर ले गया था आरोपी
मंगलवार शाम संगीता अपने तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) और सास मुन्नी के साथ घर पर थीं। साजिद शाम छह बजे सैलून बंद करने के बाद साढ़े छह बजे भाई जावेद के साथ उनके घर आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर चली गईं। तभी साजिद भाई जावेद को वहीं छोड़कर आयुष और अहान को अपने साथ छत पर ले गया। साथ ही पीयूष से पानी लाने को कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा, तब तक साजिद ने चाकू से आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

मासूमों के शरीर पर कई जगह घोंपे चाकू
दोनों मासूमों के शरीर पर कई और जगह भी वार किए। सामने आए पीयूष पर भी उसने चाकू से हमला किया। वह चीखता हुआ नीचे आया। पीछे से साजिद दौड़ा तो यह देख मां संगीता ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच साजिद भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। आक्रोशित भीड़ ने साजिद के सैलून का ताला तोड़कर सामा निकाला और फूंक दिया।

आसपास के तीन अन्य खोखों को भी आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोका। बाद में गुस्साए लोग पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने भीड़ को समझाया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि घटना देर शाम की है। दो बच्चों की इसमें हत्या हुई है। खून से लथपथ आरोपी मौके से भागा। मोहल्ले वालों ने बताया कि आरोपी शेखूपुर के जंगल की ओर गया है। पुलिस और एसओजी टीम ने पीछा किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जबाव में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें आरोपी की मौत हुई है। वहीं इंस्पेक्टर को गोली लगी है।

Share:

Next Post

Israel: नेतन्याहू बोले- हमास के खात्मे के लिए राफा में जमीनी अभियान को बढ़ाएंगे आगे

Wed Mar 20 , 2024
येरुसलम (Jerusalem)। इस्राइल और हमास (Israel and Hamas war) के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने एक बार फिर साफ किया कि इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) (Israel Defense Forces – IDF) राफा में जमीनी अभियान (Ground campaign in Rafah.) को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा […]