भोपाल। राज्य-स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन 3 अक्टूबर को ‘खजाने की खोज” प्रतियोगिता में पहले आने वाली 6 टीम पुरस्कार की हकदार होंगी। इस एक्टिविटी में अधिकतम 20 टीम हिस्सा ले सकेंगी। प्रतिभागी टीम को 28 सितम्बर तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।जनसम्पर्क अधिकारी ऋषभ जैन ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय वन विहार उद्यान-जू में इस प्रतियोगिता में चार लोगों की एक टीम बनाना होगी। इसके पहले एनरोलमेंट करवाना होगा। सभी टीम को 3 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचना होगा।
उन्होंने बताया कि इस एक्टिविटी में एक स्किल और ताकत की जरूरत होगी। इसमें वन्य-प्राणियों के बारे में जानकारी अहम होगी। ऐसे में जो टीम इन तीनों में स्किल नॉलेज और स्ट्रैंथ में सबसे बढ़िया होगी, वह इस एक्टिविटी को सबसे पहले पूरा कर ट्रेजर जीतेगी। उल्लेखनीय है कि ब्रीफिंग के बाद एक्टिविटी शुरू की जायेगी। वन विहार उद्यान में 2 किलोमीटर की लम्बाई में 8 अलग-अलग एक्टिविटी करना होंगी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved