
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly of Uttar Pradesh) में मीट की कीमतों को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर बवाल (Tension over meat prices)हुआ. मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच हथियार तक लहराए गए(Flashed up to arms) और फायरिंग(Firing) भी हुई. इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है. घटना के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था (Law and order) पर भी सवाल उठने लगे हैं. मामला बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा टाउन का है. यहां आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के लोगों ने अवैध हथियार लहराएं और गोलियां भी चलाईं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved