img-fluid

ऑरेंज कैप लिस्ट में उठापटक, विराट कोहली ने मारी टॉप-5 में एंट्री…जानें पर्पल कैप किसके पास?

May 28, 2025

नई दिल्‍ली । लखनऊ सुपर जायंट्स(Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) के बीच आईपीएल 2025(ipl 2025) का 70वां मैच खेल गया। यह मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच था। आरसीबी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एलएसजी को 6 विकेट से हराकर टॉप-2 में सीट कंफर्म की। यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला रहा। आरसीबी ने 228 रनों का टारगेट 8 गेंद बाकी रहते चेज किया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट में उठापटक देखने को मिली। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर टॉप-5 में एंट्री कर ली है।


  • कोहली के खाते में फिलहाल 13 मैचों में 602 रन हो गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने 30 गेंदों में 10 चौकों की बदौलत 54 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा यशस्वी छठे स्थान पर खिसके गए हैं। उन्होंने 14 मैचों में 559 रन जोड़े। एलएसजी के ओपनर मिचेल मार्श फिफ्टी (37 गेंदों में 67) जड़ने के बाद चौथे स्थान पर ही बरकरार हैं। उन्होंने 13 मैचों में 627 रन बटोरे। लखनऊ के उपकप्तान निकोलस पूरन (14 मैचों में 524) ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (514 ) को पीछे छोड़ दिया है। पूरन ने आरसीबी के सामने 19 गेंदो में 13 रन जुटाए।

    वहीं, ऋषभ पंत ने शतक ठोकने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बेमतलब की छलांग लगाई। वह 64वें स्थान से 35वें पर पहुंच गए। एलएसजी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, जिसकी वजह से पंत को अब रेस में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। उन्होंने 14 मैचों में 24.45 की औसत से कुल 269 रन बनाए। पंत ने आरसीबी के खिलाफ 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों के दम पर नाबाद 118 रनों की पारी खेली। ऑरेंज कैप अभी गुजरात टाइटंस (जीटी) के ओपनर साई सुदर्शन के पास है, जिन्होंने 14 मैचों में 679 रन जोड़े हैं। पांच खिलाड़ी 600 प्लस जबकि पांच प्लेयर 500 प्लस रन बना चुके हैं।

    आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-

    प्लेयर मैच रन औसत
    साई सुदर्शन 14 679 52.23
    शुभमन गिल 14 649 54.08
    सूर्यकुमार यादव 14 640 71.11
    मिचेल मार्श 13 627 48.28
    विराट कोहली 13 602 60.20
    यशस्वी जायसवाल 14 559 43.00
    केएल राहुल 13 539 53.90
    जोस बटलर 13 533 66.62
    निकोलस पूरन 14 524 43.66
    श्रेयस अय्यर 14 514 51.40

     

    पर्पल कैप की रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ। पर्पल कैप फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्पिनर नूर अहमद के सिर सजी है। उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जीटी के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे स्थान पर हैं। प्रसिद्ध ने 14 मुकाबलों में 23 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) के ट्रेंट बोल्ट (14 मैचों में 19 शिकार) हैं। बता दें कि प्लेऑफ में आरसीबी के अलावा जीटी, एमआई और पंजाब ने एंट्री की है। 29 मई को पंजाब और आरसीबी की क्वॉलीफायर-1 में टक्कर होगी। 30 मई को एलिमिनेटर में एमआई और जीटी की भिड़ंत होगी।

    आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-

    प्लेयर मैच विकेट औसत
    नूर अहमद 14 24 17.00
    प्रसिद्ध कृष्णा 14 23 18.91
    ट्रेंट बोल्ट 14 19 22.26
    जोश हेजलवुड 10 18 17.27
    अर्शदीप सिंह 14 18 23.00
    जसप्रीत बुमराह 10 17 14.64
    साई किशोर 14 17 20.64
    वरुण चक्रवर्ती 13 17 22.52
    वैभव अरोड़ा 12 17 25.29
    मार्को यान्सन 14 16 27.12

    Share:

  • आत्महत्या की खौफनाक कहानी, विमान से कूदी स्काई डाइवर और नहीं खोला पैराशूट, मौत

    Wed May 28 , 2025
    नई दिल्‍ली । ब्रिटेन(Britain) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक अनुभवी स्काई डाइवर(Sky Diver) की 10 हजार फीट से गिरने के बाद मौत(death after fall) हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना नहीं, बल्कि आत्महत्या है। कहा जा रहा है कि महिला हाल ही में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved