img-fluid

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! ये फीचर जान लेंगे तो नहीं अटकेंगे पैसे

March 22, 2026

डेस्क: आज के दौर में ऑनलाइन पेमेंट हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन नेटवर्क गायब होते ही यही सुविधा परेशानी बन जाती है. ऐसे में एक ऐसा UPI फीचर मौजूद है जो बिना इंटरनेट भी पेमेंट की सुविधा देता है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में रहते हैं या अक्सर कनेक्टिविटी की समस्या झेलते हैं.

डिजिटल पेमेंट आज इतनी तेजी से बढ़ा है कि लोग कैश रखना लगभग भूल चुके हैं. सब्जी खरीदने से लेकर चाय की पेमेंट करने तक या दोस्तों के साथ बिल शेयर करने तक, हर जगह QR कोड स्कैन करना आम बात हो गई है. लेकिन जैसे ही इंटरनेट चला जाता है, पूरी प्रक्रिया रुक जाती है. यहीं पर बिना इंटरनेट वाला UPI फीचर मदद करता है. यह खासतौर पर उन परिस्थितियों के लिए बनाया गया है जब डेटा या वाई-फाई उपलब्ध नहीं होता.


  • इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह इंटरनेट पर नहीं बल्कि USSD तकनीक पर काम करता है. यानी अगर आपके फोन में नेटवर्क सिग्नल है और कॉल हो सकती है, तो पेमेंट भी हो सकता है. यूजर को बस अपने फोन से *99# डायल करना होता है. इसके बाद स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जहां से आप अलग-अलग विकल्प चुन सकते हैं. यह तरीका थोड़ा पुराना जरूर लगता है, लेकिन बेहद भरोसेमंद है.

    बिना इंटरनेट ऐसे करें पेमेंट

    • इंटरनेट नहीं होने पर आपको अपने फोन में *99# डायल करना होगा.
    • *99# डायल करने के बाद यूजर को Send Money का विकल्प चुनना होता है.
    • इसके बाद मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक डिटेल के जरिए पैसे भेजे जा सकते हैं.
    • मोबाइल नंबर डालते ही रिसीवर का नाम स्क्रीन पर आ जाता है, जिससे गलती की संभावना कम हो जाती है.
    • इसके बाद अमाउंट डालकर UPI PIN एंटर करना होता है और पेमेंट तुरंत पूरा हो जाता है.
    • पूरी प्रक्रिया कुछ सेकंड में पूरी हो जाती है, और इसके लिए इंटरनेट की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती.

    Share:

  • 341 बैलिस्टिक मिसाइलें, 1700 से ज्यादा ड्रोन… UAE ने ईरान के इतने हमलों को रोका

    Sun Mar 22 , 2026
    डेस्क: ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग को 23 दिन हो चुके हैं. पिछले 23 दिनों से दोनों ही तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. तो वहीं पूरी दुनिया पर फ्यूल का संकट मंडरा रहा है. इस जंग का असर मिडिल ईस्ट के सभी देशों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved