img-fluid

‘हमले की स्थिति में अमेरिकी ठिकाने होंगे निशाना’, ट्रंप की धमकी के बाद UN में ईरान ने दी चेतावनी

February 20, 2026

तेहरान। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को एक कड़े पत्र में अमेरिका को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उस पर कोई सैन्य हमला किया गया, तो वह तुरंत और सख्त जवाब देगा। ईरान ने कहा कि ऐसी स्थिति में मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने, हथियार और संसाधन निशाना बन जाएंगे।


  • यूएन को लिखे पत्र में ईरान ने क्या कहा?

    • ईरान ने यूएन महासचिव और सुरक्षा परिषद को पत्र भेजा।
    • अमेरिका पर गैरकानूनी धमकियां देने का आरोप लगाया।
    • ईरान ने कहा- परिषद तुरंत हस्तक्षेप करे ताकि तनाव और न बढ़े।
    • ईरान ने यह भी कहा कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हमला हुआ तो जवाब देगा।
    • ईरान ने अपने बचाव का अधिकार यूएन चार्टर के आर्टिकल-51के तहत बताया।

    ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास समझौता करने के लिए सिर्फ 10-15 दिन का समय है। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बुरे परिणाम हो सकते हैं।

    Share:

  • 'चिकित्सा और आईटी क्षेत्र में एआई का बढ़ेगा उपयोग', एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले CM मोहन यादव

    Fri Feb 20 , 2026
    भोपाल। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और देश की अर्थव्यवस्था में उसका बड़ा योगदान है। कृषि क्षेत्र में गेहूं, धान और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved