img-fluid

US: डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, 40 साल बाद इंडोर होगा समारोह

January 18, 2025

वाशिंगटन। कड़ाके की ठंड (Hard frost) के कारण अमेरिका (America) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Newly elected President Donald Trump) का शपथग्रहण (Swearing) यूएस कैपिटल (US Capital) के बाहर खुली जगह के बजाय यूएस कैपिटल के अंदर कैपिटल रोटुंडा (हाल) में आयोजित किया जाएगा। ट्रंप सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।


1985 में रोनाल्ड रीगन का शपथ ग्रहण भी कैपिटल रोटुंडा में हुआ था
ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर शुक्रवार को कहा, वाशिंगटन, डीसी. में तापमान रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच सकता है। कड़ाके की ठंड के कारण मैंने शपथग्रहण समारोह यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा में कराने का आदेश दिया है। 1985 में रोनाल्ड रीगन का शपथ ग्रहण भी कैपिटल रोटुंडा में हुआ था।

कैपिटल रोटुंडा कैपिटल बिल्डिंग में गुंबद के नीचे है। यह प्रतिनिधि सभा और सीनेट कक्षों की ओर जाने वाले गलियारों से जुड़ा हुआ है। ट्रंप ने कहा, रविवार दोपहर कैपिटल वन एरेना में विजय रैली सहित अन्य सभी कार्यक्रम पहले के कार्यक्रम के अनुसार होंगे। लोग समारोह को कैपिटल वन एरेना के अंदर स्क्रीन पर देख सकते हैं।

मां की दी गई बाइबिल के साथ शपथ लेंगे ट्रंप
शपथ ग्रहण समारोह समिति ने शुक्रवार को घोषणा की कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए उस बाइबल का उपयोग करेंगे जो उन्हें उनकी मां ने दी थी। इसके साथ ही वह लिंकन बाइबल का भी उपयोग करेंगे। 1955 में जमैका, न्यूयार्क में संडे चर्च प्राइमरी स्कूल से स्नातक होने के अवसर पर ट्रंप को यह बाइबिल मिली थी। इसके साथ ही इस समारोह के लिए लिंकन बाइबिल का भी उपयोग किया जाएगा।

ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के शपथ ग्रहण में इसका उपयोग किया था
लिंकन बाइबिल का उपयोग पहली बार चार मार्च, 1861 को 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के शपथ ग्रहण के लिए किया गया था। तब से इसका उपयोग केवल तीन बार किया गया है। बराक ओबामा ने दो बार इसका उपयोग किया, वहीं ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के शपथ ग्रहण में इसका उपयोग किया था। वहीं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पारिवारिक बाइबिल का उपयोग करेंगे जो उनकी परदादी की है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीता, मुकेश अंबानी
जानकारी अनुसार ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ शिरकत करेंगे। एक अधिकारी ने बताया, मुकेश और नीता अंबानी 18 जनवरी को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से एक रात पहले नीता और मुकेश अंबानी ट्रंप के साथ ”कैंडललाइट डिनर” में भाग लेंगे। अंबानी दंपती रिसेप्शन में भी शिरकत करेंगे।

क्वाड मंत्रियों की बैठक बुलाएगा ट्रंप प्रशासन
ट्रंप के शपथग्रहण के एक दिन बाद 21 जनवरी को क्वाड देशों – आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। तब तक कांग्रेस द्वारा नए अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में मार्को रूबियो की पुष्टि होने की उम्मीद है और सोमवार शाम को उनके शपथ लेने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया शपथग्रहण समारोह में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। पोलिटिको ने बताया, क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्देश्य यह संकेत देना है कि ”नए प्रशासन के तहत ¨हद- प्रशांत के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता नहीं बदलेगी।

Share:

  • गाजा में युद्धविराम समझौते को इजरायली सुरक्षा कैबिनेट ने दी मंजूरी, बंधकों-कैदियों की होगी रिहाई

    Sat Jan 18 , 2025
    तेल अवीव। इजरायली सरकार (Israeli government) ने हमास (Hamas) के साथ युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते (Ceasefire and Hostage Release agreed) को शनिवार को मंजूरी दे दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 24-8 के वोट से कैबिनेट (Cabinet) ने सौदे को मंजूरी दे दी। सौदा रविवार को प्रभावी होगा। यह समझौता गाजा में युद्धविराम के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved