img-fluid

US : चार्ली कर्क की हत्या के मामले में एफबीआई ने जारी की संदिग्ध की नई तस्वीरें, लोगों से मांगी मदद

September 12, 2025

नई दिल्ली. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के करीबी कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और लोकप्रिय पॉडकास्ट होस्ट चार्ली कर्क (Charlie Kirk) की हत्या के मामले में संदिग्ध व्यक्ति (suspect) की नई तस्वीरें जारी की हैं. यह हत्या 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी परिसर में हुई थी.

FBI ने गुरुवार को सार्वजनिक बयान जारी कर करते हुए कहा, “हम चार्ली कर्क की हत्या से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति की अतिरिक्त तस्वीरें जारी कर रहे हैं. कृपया इस मामले में कोई भी जानकारी हमारी टिप पोर्टल पर साझा करें.”

एजेंसी ने बताया कि यह मामला स्थानीय पुलिस और संघीय एजेंसियों की संयुक्त जांच के तहत तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस घटना को उटाह के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने “राजनीतिक हत्या” करार दिया है.


  • राजनीतिक हत्या का आरोप
    31 वर्षीय चार्ली कर्क, जो एक चर्चित रेडियो कमेंटेटर और पॉडकास्ट होस्ट थे, अपने “Prove Me Wrong” कैंपस टूर के तहत एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. लगभग 3,000 लोग वहां मौजूद थे, जब अचानक पास की एक इमारत की छत से हाई-पावर राइफल से उन पर गोली चलाई गई.

    यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. गोली लगने से कर्क की मौके पर मौत हो गई. यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे “राजनीतिक हत्या” करार दिया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि “कातिल को बहुत सख्त और उचित सजा दी जाएगी.”

    संदिग्ध की तलाश में मदद की अपील
    अभी तक किसी संदिग्ध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच अधिकारिोयं का मानना है कि वह जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे. FBI ने कहा कि संदिग्ध की नई तस्वीरें सार्वजनिक करने का उद्देश्य लोगों से अधिकतम जानकारी जुटाना है. एजेंसी का कहना है कि घटना के बाद संदिग्ध हथियार सहित मौके से फरार हो गया. जांचकर्ता मानते हैं कि जनता की मदद से अपराधी तक जल्द पहुंचा जा सकता है.

    Share:

  • भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर ज्यादा मतभेद नहीं, बोले डोनाल्ड ट्रंप के चुने राजदूत सर्जियो गोर

    Fri Sep 12 , 2025
    नई दिल्ली. भारत (India) में अगले राजदूत (ambassador) पद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा चुने गए सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर बहुत ज्यादा मतभेद नहीं हैं. आने वाले हफ्तों में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधी समस्याओं का हल निकल सकता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved