वॉशिंगटन । मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अमेरिका के चीनी अधिकारियों पर और अधिक सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने यह घोषणा की है।
पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका इस बात को लेकर स्पष्ट है कि मानवाधिकारों का हनन करने वाले अपराधियों का उनके देश में स्वागत नहीं किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इमिग्रेशन एंड नेशनेलिटी एक्ट के तहत चीनी अधिकारियों को वीजा जारी करने पर और अधिक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इन लोगों के परिवार के सदस्यों को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है।
पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका की सरकार का यह कदम यह प्रदर्शित करता है कि चीनी लोगों के बढ़ते दमन के पीछे चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी जिम्मेदार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved