img-fluid

US-ईरान वॉर : अमेरिका के जमीनी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ईरान के 10 लाख लड़ाके तैयार…

March 27, 2026

तेहरान. ईरान (Iran) ने अमेरिका (US) को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर जमीनी हमला (Ground attack) किया, तो उसे भीषण नरक यानी मुहंतोड़ कार्रवाई (Crushing retaliation) का सामना करना पड़ेगा। ईरान के एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि इस संभावित हमले की खबर के बाद देश में लड़ने का जोश बढ़ गया है। सूत्र के मुताबिक, अब तक करीब 10 लाख लड़ाके तैयार किए जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं, जो खुद आगे आकर सेना में जुड़ने की मांग कर रहे हैं। ये लोग खास तौर पर बासिज फोर्स, आईआरजीसी (ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड), और नियमित सेना के जरिए शामिल हो रहे हैं।

अमेरिका की हर रणनीति के लिए तैयार- ईरान
ईरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए खतरनाक या आत्मघाती रणनीति अपनाता है, तो भी वे तैयार हैं। उनका कहना है कि वे हर स्थिति में इस रास्ते को बंद रखने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई होती है।


  • अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर बोला हमला
    इस पूरे तनाव की शुरुआत तब हुई जब 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई बड़े सैन्य कमांडरों की मौत हो गई। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं।

    ईरान अमेरिका-इस्राइल पर कर रहा पलटवार
    अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई सैन्य और कुछ नागरिक ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिससे काफी नुकसान और जान-माल की हानि हुई। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से अमेरिकी और इस्राइली ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके बाद से पश्चिम एशिया में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं और अगर जमीनी युद्ध शुरू हुआ, तो यह संघर्ष और बड़ा और खतरनाक हो सकता है।

    Share:

  • सऊदी अरब पहुंचे जेलेंस्की, ईरानी ड्रोन से लड़ाई में यूक्रेन देगा मदद

    Fri Mar 27 , 2026
    कीव. यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति (President) वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) अचानक सऊदी अरब ( Saudi Arabia) पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यहां उनकी कई अहम बैठकें होने वाली हैं। हालांकि इस दौरे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षा सहयोग से जोड़कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved