img-fluid

US : जो बाइडन को फिर राष्ट्रपति चुनाव लडऩे से न रोकने पर कमला हैरिस को अफसोस, बोलीं- मुझे अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी

September 23, 2025

वॉशिंगटन. अमेरिका (US) की पूर्व उपराष्ट्रपति (former Vice President) कमला हैरिस (Kamala Harris) ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें जो बाइडन (Joe Biden) को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में दोबारा न उतरने की सलाह देनी चाहिए थी। लेकिन उस समय उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसका उन्हें अब अफसोस है। कमला हैरिस का कहना है कि उस वक्त ज्यादातर अमेरिकी मानते थे कि जो बाइडन उम्रदराज हो चुके हैं और राष्ट्रपति पद का दूसरा कार्यकाल संभालना उनके लिए बेहद कठिन होगा। राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद पहली बार एक न्यूज चैनल से लाइव इंटरव्यू में कमला हैरिस ने सोमवार को कहा, ‘मेरे पास एक खास जिम्मेदारी थी, जिसे मुझे निभाना चाहिए था। मैंने उस समय अपने मन की बात खुलकर नहीं कही।’


  • हैरिस की किताब में भी है जिक्र
    हैरिस ने हाल ही में ‘107 डेज’ नाम की किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि बाइडन के चुनाव से हटने के बाद कैसे उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमान संभाली। किताब में उन्होंने लिखा कि व्हाइट हाउस में हर कोई यही कहता था कि चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला सिर्फ ‘जो और जिल बाइडन का निजी निर्णय’ है। लेकिन अब हैरिस को लगता है कि यह सिर्फ बाइडन दंपत्ति का व्यक्तिगत फैसला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘क्या वह शालीनता थी या लापरवाही? अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो लगता है कि यह लापरवाही थी। बहुत बड़ा दांव था। यह किसी एक व्यक्ति के अहंकार या महत्वाकांक्षा का विषय नहीं होना चाहिए था। यह एक बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी का मामला था।’

    Share:

  • प्रेमानंद जी महाराज के शरण में क्यों गए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? जया किशोरी ने किया खुलासा

    Tue Sep 23 , 2025
    मुंबई। भारत के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों इंग्लैंड में अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलने के लिए उपलब्ध हैं और अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह नजर आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved