img-fluid

US: नस्लीय अपशब्द और आतंकी समर्थन वाले पुराने पोस्ट वायरल होने पर विवादों में घिरीं न्यूयार्क मेयर ममदानी की पत्नी

March 20, 2026

नई दिल्ली. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर (New York Mayor) जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) की पत्नी रामा दुवाजी (28) एक नए विवाद में घिर गई हैं. ‘वॉशिंगटन फ्री बीकन’ (‘Washington Free Beacon’) की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, दुवाजी के पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स से ऐसे पोस्ट मिले हैं जिनमें नस्लीय अपशब्दों का प्रयोग और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की प्रशंसा की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये पोस्ट 2013 से 2017 के बीच के हैं, जब दुवाजी टीनेजर थी. साल 2013 के एक कथित ट्वीट में उन्होंने ‘N-Word’ (नस्लीय अपशब्द) का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, उनके टम्बलर (Tumblr) और एक्स (X) अकाउंट्स पर अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन’ के सदस्यों की तारीफ की गई है.


  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने विमान अपहरणकर्ता लैला खालिद की तस्वीर साझा की थी, जिसे आतंकी समूहों में एक आदर्श माना जाता है. खालिद ‘पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन’ से जुड़ी रही है, जिसे अमेरिका आतंकवादी संगठन मानता है.

    अमेरिका और इजरायल विरोधी बयान
    इन पुराने पोस्ट्स में अमेरिकी सैनिकों की भी तीखी आलोचना की गई है. एक पोस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर “तीसरी दुनिया के नागरिकों के नरसंहार” का आरोप लगाया गया. वहीं, इजरायल के संदर्भ में एक पोस्ट में कहा गया कि “तेल अवीव का अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए.” रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने अल-कायदा के उदय के लिए “श्वेत लोगों” को जिम्मेदार ठहराया था.

    यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में दुवाजी पर 7 अक्टूबर के हमले से जुड़े कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक करने को लेकर भी आलोचना हुई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने उन पोस्ट्स से जुड़ाव दिखाया, जिनमें हमले को समर्थन या यौन हिंसा के आरोपों को “फर्जी” बताया गया था.

    हालांकि, मेयर जोहरान ममदानी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि मेयर ने हमेशा हमास के कृत्यों को “भयानक युद्ध अपराध” मानकर उनकी निंदा की है. इस पूरे मामले पर दुवाजी की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह मामला अब न्यूयॉर्क की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है और मेयर ममदानी के राजनीतिक रुख और बयानों पर भी नई जांच और बहस को जन्म दे रहा है.

    Share:

  • बांग्लादेश से यूनुस के जाते ही सुधरने लगे रिश्ते.... अगले माह भारत आएंगे विदेश मंत्री रहमान!

    Fri Mar 20 , 2026
    नई दिल्ली। बांग्लादेश (Bangladesh) में मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का शासन खत्म होने ही भारत बांग्लादेश (India-Bangladesh) के रिश्ते पटरी पर लौटने लगे हैं। इसकी शुरुआत बांग्लादेश के विदेश मंत्री (Foreign Minister) की भारत यात्रा से हो सकती है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved