img-fluid

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन बोले- चीन पर शिकंजा कसे सरकार

February 01, 2021


वाशिंगटन । ताइवान, हांगकांग और शिनजियांग में बीजिंग द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका को चीन पर शिकंजा कसना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने पूर्ववर्ती राबर्ट ओ ब्रायन के साथ एक वर्चुअल बैठक के दौरान कहा कि बीजिंग वाशिंगटन की विदेश नीति के लिए एक चुनौती है, जिससे बाइडन प्रशासन को निपटना है। इस दौरान उन्होंने ताइवान, हांगकांग और दक्षिण चीन सागर में उसके आक्रामक रवैये का भी हवाला दिया।

बातचीत के दौरान सुलिवन ने चार चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इससे मुकाबला नहीं किया गया तो अमेरिका को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सबसे पहले उन्होंने कहा कि चीन पूरी दुनिया में यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि उसका मॉडल अमेरिकी मॉडल से बेहतर है। इसके लिए वह हाल ही में अमेरिका में हुई हिंसा का सहारा ले रहा है।


सुलिवन ने कहा कि अगर इससे मुकाबला करना है तो हमें लोकतांत्रिक परंपराओं में लोगों का विश्वास एक बार फिर बहाल करना होगा। सुलिवन ने कहा कि अमेरिका को उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश को बढ़ाना होगा। क्योंकि भविष्य में तकनीक में आगे रहने वाला देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा। सुलिवन ने यह भी कहा कि विदेश नीति के मुद्दों पर चीन से स्पष्ट बात करने का समय आ गया है। बातचीत में हांगकांग, ताइवान और शिनजियांग जैसे मुद्दों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को सुलिवन ने कहा था कि बाइडन प्रशासन क्वाड समूह को एक ऐसा आधार मानता है जिस पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संदर्भ में अमेरिकी नीति को तैयार किया जा सकता है। बाइडन प्रशासन भी ‘क्वाड’ और पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन की हिंद-प्रशांत नीति पर आगे भी काम करेगा। उन्‍होंने कहा था कि ट्रंप प्रशासन की हिंद-प्रशांत नीति ऐसी पहल हैं जो जारी रहेगी। मालूम हो कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने क्वाड को आकार दिया था।

Share:

  • राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मप्र अकादमी की पूजा और रमन ने जीते एक-एक कांस्य पदक

    Mon Feb 1 , 2021
    भोपाल। मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट और रमन यादव ने आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के लिए एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। दोनों खिलाड़ियों का टोक्यो ओलंपिक हेतु आयोजित इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved