
वॉशिंगटन। रूस (Russia ) ने यूक्रेन(Ukraine ) के साथ जंग (War) का एलान कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(US President Joe Biden) ने कहा है कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और अगले दिन वे जी-7 और नाटो (NATO) समूह के देशों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस(Russia) को इस युद्ध(War) से होने वाली मौत और तबाही का जिम्मेदार मानेगी। बाइडन(Biden) फिलहाल व्हाइट हाउस से पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार अपडेट ले रहे हैं। अमेरिका पहले ही रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है।
रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया
सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए अपील करने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved