
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) में एक सबवे स्टेशन (subway station .) में गोलीबारी की घटना (Firing incident) सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत (Death of one person) हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सोमवार देर शाम ब्रॉन्क्स कंट्री इलाके में हुई। मामले में फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि उसे शाम करीब 4.30 बजे इमरजेंसी कॉल मिली, जिसमें कहा गया कि माउंट एडेन एवेन्यू स्टेशन पर छह लोगों को गोली मारी गई है। यह ट्रेन में दो समूहों के बीच आपसी विवाद का मामला है। इस घटना के बाद चार पुरुष और दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक 34 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाकी घायलों की हालत भी गंभीर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved