img-fluid

USA: मिसिसिपी के हाई स्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान हुई गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

October 12, 2025

वाशिंगटन। अमेरिका (America) के मिसिसिपी (Mississippi) के एक कस्बे में हाईस्कूल फुटबॉल मैच (High school football match.) के दौरान हुई गोलीबारी (Shooting) में कम से कम 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसे अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। मिसिसिपी राज्य के सीनेटर डेरिक सिमंस ने एपी को बताया कि गोलीबारी लेलैंड के डाउनटाउन इलाके में हुई, जहां लोग एक फुटबॉल मैच के बाद इकट्ठा हुए थे। लेलैंड के मेयर जॉन ली ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह हमला मुख्य सड़क पर हुआ है।


  • इस हमले में पीड़ित चार लोगों को ग्रीनविल अस्पताल ले जाया गया है वहीं कुछ लोगों को राज्य की राजधानी जैक्सन के एक बड़े अस्पताल में भेजा गया है। सीनेटर ने बताया कि इस घटना की जांच काउंटी शेरिफ कर रहे हैं।

    वहीं, मेयर ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि गोलीबारी लेलैंड हाई स्कूल में नहीं हुई है। ली ने कहा, “यह एक ऐसा आयोजन है जो हम वर्षों से हर साल आयोजित करते आ रहे हैं और इस तरह की कोई घटना पहले कभी नहीं हुई। और हमारा शहर अपराध के मामले में बहुत ज़्यादा नहीं है और यहाँ लगभग 3,700 लोग रहते हैं। हम सब मिल-जुलकर रहते हैं और हर कोई एक-दूसरे को जानता है। इसलिए यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक त्रासदी है।”

    Share:

  • मनोवैज्ञानिक युद्ध से घबराया चीन, 18 ताइवानी सैन्य अधिकारियों पर घोषित किया इनाम

    Sun Oct 12 , 2025
    बीजिंग । चीन और ताइवान (China and Taiwan) के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। शनिवार को चीन की पुलिस (China police) ने ताइवान (Taiwan) के 18 सैन्य अधिकारियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। चीन ने इन अधिकारियों पर “अलगाववादी संदेश” फैलाने और “मनोवैज्ञानिक युद्ध” चलाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved