img-fluid

उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

March 20, 2026

देहरादून. धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) में पांच नए मंत्रियों (Five New Ministers) की ताजपोशी (Coronation) की गई। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने आज धामी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थी, जिन पर आज विराम लगा।

आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।


  • वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता हो चुकी थी। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया।

    मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया
    धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।

    Share:

  • नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

    Fri Mar 20 , 2026
    नईदिल्ली। सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही संस्था SOS जनहित मेडिकल (Janhit Medical) को हाल ही में एक महत्वपूर्ण निवेश (Investment) प्राप्त हुआ है। यह निवेश मिस्टर नीरज पाटीदार और मिस्टर लोकेश पाटीदार द्वारा किया गया है, जिन्होंने संस्था के विज़न और भविष्य की संभावनाओं पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved