
नई दिल्ली । देश में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर य़ानि पहली पंक्ति में काम करने वाले कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर को टीके दिए जाने का काम शुरू किय़ा जाएगा।
वहीं बीते शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के 14वें दिन के तहत 10,061 केन्द्रों पर करीब साढ़े चार लाख लाभार्थियों को टीका दिया गया। इसके साथ देश में अबतक 33,68,734 स्वास्थ्य़कर्मियों को टीके दिए जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved