img-fluid

Vedic Astrology: ग्रहों की चाल से सितंबर का महीना इन 6 राशियों के लिए बेहद शुभ

August 23, 2024

उज्‍जैन। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र (planets and constellations) मानव जीवन के साथ देश-दुनिया को प्रभावित करते हैं। सितंबर माह ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। सितंबर में बुध,सूर्य व शुक्र राशि परिवर्तन (Mercury, Sun and Venus zodiac changes) करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लाभ होगा।



1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना लकी रहने वाला है। इस महीने सितारे आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएंगे। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आपके अटके हुए काम बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या आय में वृद्धि का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सितंबर में किस्मत का साथ मिलेगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। इस महीने आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता भी होगी। व्यापार में विस्तार के साथ मुनाफा देखेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है।

3. कन्या राशि- कन्या राशि के लिए सितंबर का महीना अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपके पास धन आएगा और आप उसे संचय करने में भी सफल रहेंगे। घेरलू मोर्चे पर आप अच्छा करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी करने वालों को अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

4. तुला राशि- सितंबर महीना तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। यह महीना आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपने जो पहले से प्लानिंग बनाई है उन पर काम करने का समय है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। इस महीने आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

5. धनु राशि- धनु राशि वालों को सितंबर माह में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी अटके हुए काम को पूरा करने से मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के साथ नए सोर्स से भी पैसा आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।

6. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सौभाग्य लेकर आ रहा है। इस अवधि में रोजी रोजगार में तरक्की मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। नौकरी में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • यूरोप में भारतीयों को नौकरी का मिलेगा मौका, पोलैंड को चाहिए 25000 डॉक्टर और नर्स

    Fri Aug 23 , 2024
    वारसॉ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की पोलैंड (Poland) यात्रा पूरी हो गई है और अब वह यूक्रेन (Ukraine) के लिए रवाना हुए हैं। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा बेहद खास रही है। यह 45 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम की पहली पोलैंड यात्रा है। पीएम मोदी की यह यात्रा भारतीयों के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved