
इन्दौर। राऊ जंक्शन के इर्द-गिर्द बनी खुली नालियों के कारण वाहन चालकों की जान पर बन आई है। आए दिन कोई न कोई चार पहिया वाहन नालियों में समा रहा है और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। रविवार को भी जंक्शन पर ऐसे दृश्य देखने को मिले।लोगों का कहना है कि नालियां पूरी तरह खुली हैं और उनके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं।

इस वजह से खासतौर पर ट्रैफिक जाम के दौरान रात में गाडिय़ां खुली नालियों में गिर जाती हैं। इससे चालकों को तो चोट लगती ही है, गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार-रविवार के दिन राऊ जंक्शन पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है। जब जाम लगता है तो वाहन चालक इधर-उधर से गुजरने की कोशिश करते हैं और तभी उनके वाहन नालियों में गिर जाते हैं। इस मामले में एनएचएआई अफसरों का कहना है कि मौके की स्थिति देखकर यथासंभव सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved