img-fluid

24 साल बाद फैसला, धनंजय सिंह पर हमले के मामले में विधायक अभय सिंह बरी

April 15, 2026

वाराणसी: वाराणसी के बहुचर्चित टकसाल सिनेमा शूट आउट मामले में MP-MLA कोर्ट का फैसला आया है. कोर्ट ने आरोपी अभय सिंह समेत तीन आरोपियों को इस मामले में बरी कर दिया है. ये मामला 4 अक्टूबर 2002 का है, जिसमें 24 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है. बता दें, बाहुबली धनंजय सिंह के काफिले पर की गई थी अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों को गोलियां लगी थी. अब सबूतों के अभाव में आरोपियों को राहत मिल गई है.


  • कोर्ट में जाते हुए विधायक अभय सिंह ने कहा था कि पिछले 24 सालों से वह इस फर्जी मुकदमे में परेशान हो गए हैं. बता दें, अभय सिंह के खिलाफ पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने केस दर्ज कराया लगाया था कि जब वह अपने एक परिचित के यहां से वापस जौनपुर लौट रहे थे, इस दौरान कैंट थाना क्षेत्र के टकसाल सिनेमा के बाहर चार पहिया वाहन से आए विधायक अभय सिंह वा एमएलसी विनीत सिंह और उनके कुछ समर्थकों ने फायरिंग की थी. इस घटना में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर और ड्राइवर को गोली लग गई थी.

    यह मामला राजनीतिक और गैंगस्टर राइवलरी से जुड़ा था. दोनों पक्ष पूर्वांचल की राजनीति में प्रभावशाली बाहुबली रहे हैं. केस में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था. अब वाराणसी की MP-MLA कोर्ट ने 24 साल बाद फैसला सुनाया है. कोर्ट को आरोपीय पर आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले, जिसके बाद चारों आरोपियों को बरी कर दिया गया है.

    Share:

  • स्कूल रिकॉर्ड से हटेंगे घरेलू और अटपटे नाम, राजस्थान में 'सार्थक नाम अभियान' शुरू

    Wed Apr 15 , 2026
    जयपुर। राजस्थान में स्कूल रजिस्टर में दर्ज घरेलू या अटपटे नामों को हटाने के लिए सार्थक नाम अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत “शेरू”, “शैतान” जैसे विद्यार्थियों के अजीबोगरीब या अपमानजनक नाम हटाए जा सकते हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, ऐसे नाम कभी-कभी शर्मिंदगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved