मुंबई (Mumbai)। एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस समय एक्टर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान विक्की (Vicky Kaushal) ने बुरे दौर को याद किया और बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ने पिता शाम कौशल के जहन में आत्महत्या का ख्याल ला दिया था।
विक्की कौशल ने बताया कि मेरे पिता ने 1978 में एम इंग्लिश की डिग्री हासिल की थी। हालांकि, इसके बावजूद उनके पास उस वक्त कोई नौकरी नहीं थी। वह काफी परेशान रहने लगे और एक बार अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब के नशे में उन्होंने सुसाइड करने की बात बोल दी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved