
लखनऊ । हाल ही में बुलंदशहर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष (Congress president ) बनाए गए तौकीर अहमद का आपत्तिजनक विडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपशब्द कहते सुने जा रहे हैं। विडियो की जानकारी होने के बाद तौकीर को पद से हटा दिया गया है। तौकीर को आठ जनवरी को शहर अध्यक्ष बनाया गया था।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हाल ही में बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कांग्रेस सचिवों और टीम प्रियंका के कुछ लोगों ने तौकीर अहमद को शहर अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की थी। हालांकि अब उनका इस तरह का विडियो सामने आने के बाद सभी सकते में हैं।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों में भी इस बात की नाराजगी है कि तौकीर को केवल पद से ही क्यों हटाया जा रहा है, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता क्यों नहीं दिखाया गया है। इस विडियो के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह विडियो पुराना है और उनके कांग्रेस में आने के पहले का है। हालांकि कांग्रेस के भीतर ही सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में आखिर जॉइन कराया ही क्यों गया था?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved