img-fluid

MP: इंदौर सांसद से माफी मांगते जतिन शुक्ला का वीडियो वायरल: दौड़ते हुए सुनाए थे विधायक के किस्से

February 05, 2026

इंदौर। सोशल मीडिया (Social media.) पर ‘विधायक जी संग युवा नेता के किस्से’ सुनाकर विवादों में आए जतिन शुक्ला (Jatin Shukla.) ने अब माफी मांगते हुए एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने शब्दों से इंदौर सांसद शंकर लालवानी (Indore MP Shankar Lalwani) की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए खेद व्यक्त किया है।

जतिन ने वीडियो में कहा, “कुछ दिन पहले मैंने इंदौर की घटना पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें बिना सही जानकारी के मैंने माननीय सांसद जी के बारे में कुछ अपशब्द कह दिए थे। मेरा उद्देश्य सांसद की छवि खराब करना या उनका अपमान करना नहीं था। अगर मेरे शब्दों से सांसद जी की भावना आहत हुई, तो मैं उनसे और आप सभी से माफी मांगता हूं।”


  • वायरल वीडियो में जतिन ने सांसद के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ इंदौर में केस दर्ज किया गया था। मामले की शिकायत सांसद के प्रतिनिधि द्वारा क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई थी।

    क्या था मामला?
    शिकायत में आरोप था कि जतिन ने सांसद के बारे में झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाते हुए अशोभनीय बातें कही थीं। पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 200, 223 और 352 के तहत मामला दर्ज किया था।

    पानी से मौत पर की थी टिप्पणी
    जतिन ने एक वीडियो में इंदौर में प्रदूषित पानी के कारण हुई मौतों पर सांसद शंकर लालवानी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने सांसद से होने वाली काल्पनिक बातचीत का भी जिक्र किया था, जिसे सांसद के प्रतिनिधि ने पूरी तरह से गलत और झूठा बताया।

    अब जतिन शुक्ला ने इस मामले में माफी मांगते हुए अपनी गलती को स्वीकार किया है, जिससे उनकी ओर से माफी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    Share:

  • अमेरिका की नई तैयारी, चीन के खनिज प्रभुत्व को तोड़ने 50 देशों का बना रहा गठबंधन, क्‍या भारत पर होगा असर?

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्‍ली । अमेरिका (America) के नेतृत्व में चीन (China) के वर्चस्व से क्रिटिकल मिनरल्स (Critical minerals) की वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया जा रहा है। अमेरिका ने करीब 50 देशों के एक ट्रेडिंग ब्लॉक (Trading block) का प्रस्ताव रखा है, जिसका मकसद क्रिटिकल मिनरल्स के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved