img-fluid

‘केजीएफ’ स्टार यश और राधिका के बेटे का नामकरण संस्कार का वीडियो वायरल

September 02, 2020
‘केजीएफ’ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका ने हाल ही अपने बेटे का नामकरण संस्कार संपन्न किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टर यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित 30 अक्टूबर, 2019 को अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दोनों ने हाल ही में अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया है। यश ने इस नामकरण संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘वो एक जो हमें एक करता है।’
सोशल मीडिया पर इस नामकरण समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। यश और राधिका ने अपने बेटे का नाम यथर्व यश रखा है। यश के फैंस उनके बेटे को जूनियर रॉकी के नाम से भी बुलाते हैं। स्टार यश और कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री राधिका की पहली मुलाकात साल 2007 में धारावाहिक नन्दगोकुला के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2008 में कन्नड़ फिल्म मोगीना मनसु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। दोनों लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। साल 2018 में उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ।

Share:

  • हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत-पुलिस' में पहली बार साथ काम करेंगे अर्जुन कपूर-सैफ अली खान

    Wed Sep 2 , 2020
    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अर्जुन कपूर पहली बार साथ में काम करेंगे। दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved