
मुंबई। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा (Producer-Director Vidhu Vinod Chopra) के भाई (Brother) वीर चोपड़ा(Veer chopra) का कोरोना से मौत (corona Death) हो गई। उन्होंने बीती 5 जुलाई को अंतिम सांस ली। वे कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से जूझ रहे थे। खबरों की मानें तो वो बीते दिनों मालदीव गए थे। वहीं पर उन्हें कोरोना संक्रमण(Corona Positive) हुआ और इसके बाद वो मुंबई लौट आए। मुंबई आने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया उसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 21 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद उनकी जान चली गई। वे अपने पीछे पत्नी नमिता और बेटे अभय चोपड़ा को छोड़ गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved