मुंबई (Mumbai)। कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन (‘Chandu Champion) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे हिस्सा लेने पहुंचे। स्क्रीनिंग पर पहुंचीं विद्या बालन (Vidya balan) का शॉकिंग ट्रॉसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए। विद्या बालन का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर उनके फैंस उनके वेट लॉस की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई विद्या बालन की तारीफ कर रहा है।
विद्या का ट्रासफॉर्मेशन देख फैंस हैरान
विद्या बालन ब्लैक ड्रेस में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। उन्होंने पैप्स के लिए पोज भी किया। विद्या बालन का वीडियो देख उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उनके वेट लॉस को लेकर बात कर रहे हैं। कोई विद्या बालन के वेट लॉस को देखकर हैरान है तो कोई कह रहा है कि वो 10 साल छोटी लग रही हैं।
View this post on Instagram
क्या है फिल्म की कहानी?
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भारत का पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर की कहानी है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत वेट लॉस किया है। इस फिल्म को कार्तिक के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved