img-fluid

सट्टा और मटका जुआ की काली दुनिया में उतरे विजय वर्मा, गुलशन ग्रोवर को देंगे टक्कर

April 07, 2026

नई दिल्ली: विजय वर्मा, सई तम्हांकर और कृतिका कामरा की वेब सीरीज मटका किंग का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. 1960 के दशक में बेस्ड इस वेब सीरीज का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी महत्वाकांक्षा, जोखिम और सत्ता के खेल को एक नए अंदाज में पेश करती नजर आ रही है.

सीरीज में विजय वर्मा बृज भट्टी के किरदार में दिखाई देंगे, जो एक साधारण कॉटन व्यापारी होता है. ट्रेलर में उसकी जिंदगी के उस मोड़ को दिखाया गया है, जहां एक छोटा सा आइडिया उसे ‘मटका’ जैसे जुए के कारोबार की दुनिया में ले जाता है. धीरे-धीरे उसका यह कदम उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाता है, लेकिन इसी के साथ उसके सामने खतरे, दुश्मनी और संघर्ष भी बढ़ते जाते हैं. कहानी इस बात को बखूबी दिखाती है कि सफलता की कीमत अक्सर उम्मीद से कहीं ज्यादा भारी होती है.


  • ट्रेलर में कृतिका कामरा, सई तम्हांकर और गुलशन ग्रोवर के किरदारों की झलक भी देखने को मिलती है, जो कहानी को और परतदार बनाते हैं. हर किरदार अपने आप में मजबूत और कहानी के अहम मोड़ से जुड़ा हुआ नजर आता है. अपने किरदार को लेकर विजय वर्मा ने इसे एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक अनुभव बताया. उनके मुताबिक, बृज भट्टी का किरदार कई भावनाओं और जटिलताओं से भरा हुआ है, जिसे निभाना आसान नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि दहाड़ और मिर्जापुर के बाद इस तरह के पीरियड ड्रामा में काम करना उनके लिए एक नया अनुभव रहा.

    वहीं कृतिका कामरा ने अपने रोल को अब तक का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण बताया. सई जो बृज भट्टी की पत्नी बरखा का किरदार निभा रही हैं, ने कहा कि उनका रोल सिर्फ एक गृहिणी का नहीं, बल्कि एक मजबूत और स्वतंत्र सोच वाली महिला का है, जो अपनी पहचान खुद बनाती है.

    सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है, जिन्होंने इसे एक गहराई से रची गई पीरियड ड्रामा बताया. उनके अनुसार, सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम और उस दौर के माहौल को बेहद बारीकी से तैयार किया गया है, ताकि कहानी वास्तविक लगे और दर्शक उससे जुड़ सकें. ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल को प्राइम प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

    Share:

  • हिमाचल पर बरपने लगा मौसम का कहर, कुल्लू में कार पर गिरे पत्थर, मनाली में हाईवे धंसा

    Tue Apr 7 , 2026
    शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम अब कहर ढाने लगा है. लगातार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और सड़कें धंसने लगी है. मंगलवार को चंबा के भरमौर में लैंडस्लाइड के चलते लोहे का निर्माणाधीन सिंयुर पुल टूट गया. वहीं, कुल्लू में कार पर लैंडस्लाइड हुई औऱ चालक बाल बाल बच गया. वहीं, मनाली में लेफ्ट बैंक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved