मनोरंजन

Vikrant Massey Baby Boy: विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नाम रखा अनोखा

नई दिल्‍ली (New Dehli)। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Vikrant Massey and Sheetal Thakur)इसी महीने पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने 2022 में शादी (wedding in 2022)की थी। शीतल ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म(birth of a son on) दिया। कपल ने इस खुशखबरी को फैन्स के साथ साझा किया। अब विक्रांत और शीतल ने बेटे की पहली झलक दिखाई है। इसके साथ उन्होंने अपने बेबी ब्वॉय के नाम का भी खुलासा किया जो कि काफी अनोखा है। शीतल ने बेटे को गोद में ले रखा है। वह और एक्टर दोनों उसे प्यार से निहार रहे हैं।

शेयर की पहली फोटो

विक्रांत पिंक कलर के कुर्ते हैं और शीतल ने पिंक कलर की मैचिंग साड़ी पहनी है। बेबी मां की गोद में सो रहा है। दूसरी फोटो में डेकोरेटिव हॉट बलून है और उस पर उनके बेटे का नाम वरदान लिखा है। एक्टर ने बताया कि यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है इस वजह से वरदान नाम रखने का फैसला किया। वरदान का अर्थ आशीर्वाद होता है। विक्रांत और शीतल ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘किसी आशीर्वाद से कम नहीं… हमने उसका नाम वरदान रखा।

क्यों छोड़ी टीवी इंडस्ट्री?

विक्रांत ने अनफिल्टर्स बाई समदीश के साथ इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि जब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहा उस वक्त उनके पास 35 लाख हर महीने का कॉन्ट्रैक्ट था जिसे छोड़कर सिनेमा का रुख किया। उस वक्त उनकी उम्र 24 साल थी। विक्रांत का कहना था कि उन्होंने कम उम्र में ही काफी पैसा कमा लिया था लेकिन टीवी करते हुए उन्हें वह संतुष्टि नहीं मिल रही थी। तब उन्हें लगा कि फिल्मों में कोशिश करनी चाहिए।

पाइपलाइन में कई फिल्में

विक्रांत की हालिया रिलीज फिल्म ’12वीं फेल’ थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने बहुत पसंद किया। उनकी आने वाली फिल्म ‘सेक्टर 36’, ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है।

Share:

Next Post

तीसरी तिमाही में 6.4 फीसदी रह सकती है विकास दर, 29 फरवरी को आएंगे GDP आंकड़े

Sat Feb 24 , 2024
नई दिल्ली। देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के मुताबिक, विनिर्माण व कंस्ट्रक्शन क्षेत्र जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान करेंगे। सरकार 29 फरवरी को जीडीपी के आंकड़े जारी करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सख्त मौद्रिक नीतियों और अन्य चुनौतियों के बीच […]