
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा की रैली में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद हिंसा भडक़ उठी, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। घटना के विरोध में आज भाजपा ने 12 घंटे बंद का आह्वान किया है।
कल पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। उसी दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई। बाद में पूरे इलाके में जबरदस्त हिंसा फैल गई और बड़े पैमाने पर आगजनी और पथराव किया गया।
जनाधार बढ़ रहा है भाजपा का
प. बंगाल में जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं भाजपा का जनाधार भी बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए ममता बनर्जी बौखला रही हैं।

पुलिस ने हम पर बम फेंके : विजयवर्गीय
विरोध प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तथा लाठीचार्ज में हुई एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर पुलिस पर आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए हम पर बमों से हमला किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved