
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं। उन्होंने दो दिन पहले ट्वीट के माध्यम से यह गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद से विराट और उनकी पत्नी अनुष्का को उनके प्रशंसक लगातार बधाई दे रहे हैं। इस बीच अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मां-बाप बनने की खुशी का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।
अनुष्का शर्मा फैन क्लब नाम के ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें विराट और अनुष्का आरसीबी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। केक काटने के बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते भी दिखे। वीडियो में युजवेंद्र चहल, उमेश यादव के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved