img-fluid

लगातार तीसरे साल टेस्ट में शतक नहीं लगा सके विराट, 11 पारियों में ऐसा रहा प्रदर्शन

December 25, 2022

नई दिल्ली । विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस साल एशिया कप में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ शतक लगाकर यह बता दिया था कि वह अपनी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। उसके बाद कोहली ने सीमित ओवरों में शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। विराट ने टी20 विश्व कप में धमाका किया। ऐसा लग रहा था कि वह फॉर्म में आने के बाद टेस्ट में अपने शतकों का सूखा समाप्त कर देंगे। बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ उनके पास सुनहरा मौका था, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके।

विराट शनिवार (24 दिसंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में एक रन बनाकर आउट हो गए। यह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) में उनकी आखिरी पारी थी। अब टीम इंडिया को इस साल कोई मैच नहीं खेलना है। भारतीय टीम जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। कोहली सिर्फ दूसरी पारी ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज में फेल रहे। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में एक और दूसरी पारी में नाबाद 19 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विराट 24 रन ही बना सके थे। अब दूसरी पारी में भी वह नाकाम हो गए।


  • इस साल कैसा रहा विराट का प्रदर्शन
    कोहली ने 2022 में कुल छह टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में 265 रन बनाए हैं। कोहली का उच्चतम स्कोर 79 रन रहा। उन्होंने 26.50 की औसत से रन बनाए हैं। विराट ने एक भी शतक नहीं लगाया। उन्होंने एक मात्र अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ लगाया था। विराट ने केपटाउन में 79 रन की पारी खेली थी।

    केपटाउन में वह पारी साल की उनकी पहली पारी थी और उन्होंने अर्धशतक लगाकर अच्छी शुरुआत की थी। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि विराट के लिए यह साल शानदार रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोहली अगली 10 पारियों में 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

    लगातार तीन साल बगैर शतक के कोहली
    कोहली ने टेस्ट में अपना पिछला शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट में शतकीय पारी खेली थी। विराट ने 136 रन बनाए थे। उसके बाद से वह 2020, 2021 और 2022 में शतक नहीं लगा सके। यहां तक कि विराट अपनी शतकीय पारी के बाद से अब तक 80 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।

    2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण उन्हें तीन टेस्ट में ही खेलने का मौका मिला था। कोहली ने तीन मैचों में 19.33 की औसत से 116 रन बनाए थे। इस दौरान एक अर्धशतक लगाया था। वहीं, 2021 में विराट ने 11 टेस्ट में 28.21 की औसत से 536 रन बनाए थे। उन्होंने चार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

    सालमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
    2011520222.4402
    2012968949.2133
    2013861656.0023
    20141084744.5742
    2015964042.6622
    201612121575.9342
    201710105975.6451
    201813132255.0855
    2019861268.0022
    2020311619.3301
    20211153628.2104
    2022626526.5001

    Share:

  • एक्ट्रेस तुनिशा की अचानक मौत के बाद उठ रहे ये 5 सवाल, आखिर शूटिंग के दौरान क्‍या हुआ ?

    Sun Dec 25 , 2022
    मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Actress Tunisha Sharma ) की रहस्यमयी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है. इन सवालों का जवाब उनके परिजन और दोस्तों के अलावा आम जनता भी जानना चाहती है. मसलन, 20 साल की उम्र में टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved