img-fluid

कोहली-रोहित का BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन, A+ कैटेगरी हटाने के बाद टॉप पर ये तीन खिलाड़ी

February 07, 2026

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के दो दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बीसीसीआई (BCCI) के 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (Central Contract) में डिमोशन हुआ है। लंबे समय तक A+ कैटेगरी में रहने वाले कोहली और रोहित को अब B कैटेगरी में रखा गया है। यह बदलाव मुख्य रूप से इसलिए किया गया है क्योंकि दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। पहले इस कैटेगरी में वही खिलाड़ी आते थे जो लगातार तीनों फॉर्मेट खेलते थे, लेकिन अब कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा है।

A+ कैटेगरी हटने के बाद पुरुष खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी—A, B और C—में बांटा गया है। टॉप कैटेगरी A में अब टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। जडेजा ने हाल ही में टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।


  • B कैटेगरी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर को रखा गया है। C कैटेगरी में अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।

    पहले के स्ट्रक्चर में A+ ग्रेड का वेतन सालाना 7 करोड़, A ग्रेड 5 करोड़, B ग्रेड 3 करोड़ और C ग्रेड 1 करोड़ था। हालांकि, अब नया पेमेंट सिस्टम क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

    Share:

  • आर्टेमिस मिशन में नया अध्याय: नासा पहली बार चंद्रमा पर भेजेगा iPhone

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली। अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नासा (NASA) एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। आर्टेमिस प्रोग्राम (Artemis Program) के तहत इस महीने चंद्रमा की यात्रा पर जाने वाले वैज्ञानिक पहली बार अपने साथ iPhone लेकर जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स की मदद से अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की तस्वीरें लेंगे, वीडियो रिकॉर्ड करेंगे और वहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved