img-fluid

पिछले एशिया कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से, टी20 में रचा इतिहास

September 04, 2025

नई दिल्‍ली । भारतीय टीम(Indian Team) एशिया कप(Asia Cup) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस बार टीम एक बार फिर से चैंपियन(Champion) बनने के लिए पूरा दम लगाएगी। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और भारत के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज है। पिछली बार 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप हुआ था, जहां कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय थे।


विराट कोहली
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2022 में खेले गए एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली ने 5 मैच खेलते हुए 92 के औसत से 276 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 147.59 का रहा। कोहली ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। वह सबसे ज्यादा छक्के (11) लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

सूर्यकुमार यादव
विराट कोहली के बाद स्टार विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। सूर्यकुमार यादव ने 5 मैचों में 139 रन बनाए थे। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 163.52 का रहा। सूर्यकुमार ने एक अर्धशतक लगाया। एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार बतौर कप्तान खेलने उतरेंगे और टीम को उनके बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रोहित शर्मा
भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी एशिया कप 2022 में रन बटोरे थे। रोहित ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेले थे और 151 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे। रोहित ने टूर्नामेंट में एक अर्धशतक लगाया था। रोहित का बेस्ट स्कोर 72 रहा था।

केएल राहुल
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने एशिया कप 2022 में 5 मैच खेले थे। राहुल ने 5 मैचों में 132 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.22 का रहा। राहुल ने एक अर्धशतक भी लगाया। उनका बेस्ट स्कोर 62 रहा।

ऋषभ पंत
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे। उन्होंने 4 मैच खेलते हुए तीन पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 124 का रहा। पंत टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं लगा सके थे।

Share:

  • श्रीदेवी से मल्लिका तक, जब फिल्मों में नागिन बनीं एक्ट्रेस

    Thu Sep 4 , 2025
    मुंबई। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस (Actresses) के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में नागिन के रोल (Nagin, Role) निभाए हैं। उनके रोल आज भी सबके दिल में बसे हुए हैं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नागिन बॉलीवुड फिल्मों में कई बार एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग किरदार निभाए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved