img-fluid

विराट ने धमाकेदार अंदाज में किया IPL 2023 का स्वागत, पहले मैच में ही तोड़ दिया रोहित का ये बड़ा रिकॉर्ड

April 03, 2023

नई दिल्ली(New Delhi)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) यानी आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने मुंबई इंडियंस के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। विराट कोहली अब भारत के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार तेज गति से अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तूफानी पारी खेली और आईपीएल 2023 का धमाकेदार अंदाज में स्वागत किया।


IPL के इतिहास में ऐसा 23वीं बार था जब विराट कोहली ने 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक पूरा किया। अब तक ये रिकॉर्ड भारत के लिए रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 22 बार आईपीएल में 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का है, जिन्होंने 19 बार ये कारनामा किया है, जबकि सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी 19 बार आईपीएल में तूफानी अंदाज से अर्धशतक पूरा किया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को सुपर संडे में तब्दील कर दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167 से ज्यादा का था। यहां तक कि विनिंग सिक्स भी विराट कोहली के बल्ले से निकला, जब उन्होंने अरशद खान को लॉन्ग ऑन की तरफ जोरदार छक्का जड़ा। RCB ने ये मैच 8 विकेट से जीता।

Share:

  • पूजा के दौरान धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने किया हमला, हादसे में 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

    Mon Apr 3 , 2023
    जामताड़ा (Jamtara)। झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) में एक अनोखी घटना घटी। यहां, काली पूजा कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों (bees) के हमले में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गीत गा रही है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved