
- नेता प्रतिपक्ष ने दी चेतावनी, नित्य दर्शनार्थियों की दर्शन व्यस्था भंग की तो बुधवार को बड़ा आंदोलन होगा
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में नित्य दर्शनार्थियों को गेट नंबर 4 से प्रवेश देने पर रोकने और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर भक्त मंडल ने मंदिर प्रशासक को ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो बुधवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भक्त मंडल के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रवि राय की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि नित्य दर्शनार्थियों की दर्शन व्यवस्था गेट नंबर 4 से ही रखी जाए, वरना बुधवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने 29 मार्च को नित्य दर्शनार्थियों को गेट नंबर 4 से प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें गेट नंबर 1 से जाने के लिए कहा गया। इस नई व्यवस्था से भक्तों को काफी परेशानी हुई और वे मंदिर परिसर स्थित कोटेश्वर महादेव के दर्शन से भी वंचित रह गए। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी भक्तों के साथ अभद्रता करते हैं, अत: उन्हें हटाया जाए। साथ ही सेना की वर्दी जैसी ड्रेस पहनने वाले गार्ड्स की ड्रेस में बदलाव की मांग की गई है। गर्मी के कारण गेट नंबर 1 और मानसरोवर गेट पर भक्तों के पैर जलने की समस्या का उल्लेख करते हुए वहां पेयजल, छाया और स्थायी जूते-चप्पल स्टैंड की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा गेट नंबर 4 के सामने कई दिनों से बंद पड़े दीवार के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने की बात कही गई है। इस ज्ञापन में बड़ी संख्या में वकीलों, महिलाओं और भक्तों ने अपने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया है। इनमें रवि राय, महेंद्र कटियार, अधिवक्ता मनीष मनाना और अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह परिहार सहित कई वकील मौजूद रहे। महिलाओं में पिंकी यादव, मंजू शर्मा, अल्का मिश्रा, साधना चौहान, रेखा मिश्रा, ज्योति चौहान, रूपाली अग्रवाल, गायत्री कुशवाह, चंद्रकांता मीणा, निशा राठौर और आशा सूर्यवंशी शामिल थीं। इसके साथ ही अनुदीप गंगवार, जितेंद्र सिंह गंगवार, प्रीतम सिंह चंदेल, अंकित भावसार, दीपक जोशी, रवि मेवाड़ा, ब्रजमोहन मिश्रा, गोपाल शर्मा और नीलेश शर्मा आदि ने भी अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।