मनोरंजन

‘पठान’ पर बयान देना Vivek Agnihotri को पड़ा भारी, लोगों ने भगवा बिकिनी में वायरल कीं बेटी की तस्वीरें

मुंबई। इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। विवेक किसी भी चीज पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार उनका ऐसा करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दरअसल, बीते दिनों विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि बवाल मच गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।

विवेक द्वारा जारी की गई चेतावनी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरते हुए जमकर लताड़ लगाई है। विवेक पर निशाना साधने के लिए नेटिजन्स उनकी बेटी मल्लिका और उनकी पुरानी विवादित फिल्मों की वीडियोज का इस्तेमाल कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने पिछले दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ ने गाने ‘बेशरम रंग’ के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में परोसी जाने वाली फूहड़ता पर निशाना साधा था।

वीडियो में ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने की भी कुछ क्लिप्स हैं। इस वीडियो में दो वीडियो मर्ज हैं। एक तरफ गाने के दृश्य दिखाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ एक टीनएज गर्ल गाने के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करती नजर आ रही है। विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्ची बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी के कंटेंट पर सवाल उठाती नजर आ रही है। साथ ही वह साफ-सुथरा कंटेंट पेश करने की अपील कर रही है।

विवेक अग्निहोत्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘चेतावनी: यह वीडियो बॉलीवुड के खिलाफ है। अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें।’ लेकिन विवेक की ऐसी प्रतिक्रिया नेटिजन्स को कुछ खास रास नहीं आई और उन्होंने निर्देशक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और वह अलग-अलग तरह से निर्देशक पर निशाना साध रहे हैं।


जहां कुछ यूजर्स विवेक अग्निहोत्री की बेटी की भगवा रंग की बिकिनी पहने तस्वीरें वायरल रहे हैं, वहीं कुछ उनकी विवादित फिल्मों की वीडियो ज को वायरल कर उनके ऊपर पर सवाल उठा रहे हैं। वायरल होती तस्वीरों में विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका को भगवा रंग की बिकिनी पहने बीच पर लेटे हुए देखा जा सकता है।

एक यूजर ने एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर लिखा कि, ‘विवेक अग्निहोत्री को वैसे तो हीरोइनों की बिकिनी वाली तस्वीरों से परेशानी है और यहां देखिए खुद उनकी बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें।’ इन तस्वीरों के वायरल होते ही मल्लिका ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है।

शाहरुख खान के फैंस इस समय विवेक अग्निहोत्री पर आग बबूला हो रहे हैं। वह अपने पसंदीदा स्टार के लिए इस तरह की बातें सुनने के बाद किसी भी तरह से विवेक को माफ करने के मूड में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो विवेक अग्निहोत्री के पिता होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

वह लिखता है, ‘अब ये विवेक अग्निहोत्री दोबारा कभी शाहरुख को ट्रोल नहीं करेगा क्योंकि उसकी खुद की बेटी को ही उसके दोगलेपन का हर्जाना भुगतना पड़ा है। वो अपनी बेटी का ही नहीं हो सकता तो क्या खाक किसी और का होगा।’ दूसरे ने लिखा, ‘ज्ञान बांटने से पहले घर पर दो। भगवान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।’ अब देखना होगा कि विवेक अग्निहोत्री का इसपर क्या रिएक्शन आता है।

Share:

Next Post

'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', Samantha Ruth Prabhu ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट

Fri Dec 30 , 2022
मुंबई। साल 2022 साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सामंथा के लिए मिला जुला रहा है। जहां इस साल सामंथा को मायोसिटिस नाम की गंभीर बीमारी का पता चला था, वहीं उनकी दो फिल्में ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ और ‘यशोदा’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब […]