img-fluid

विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड को बताया फ्लॉप से उबरने का रास्ता

September 24, 2022

मुंबई। बॉक्स ऑफिस (box office) पर इस साल अभी तक कुछ ही फिल्में सफल हो पाई हैं इनमें विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की ‘द कश्मीर फाइल्स’ भी एक है। इन दिनों बड़ी फिल्में भी क्यों फ्लॉप हो रही हैं इस पर अभी तक बस अटकलें लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस था। इस मौके पर सिनेमाघरों में टिकट के दाम केवल 75 रुपये रखे गए। नतीजा ये रहा है कि दर्शकों की भीड़ टूट पड़ी। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर बताया कि बॉलीवुड को क्या करना होगा जिससे वह फ्लॉप से उबर सके।

23 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर टिकट के दाम केवल 75 रुपये रखे गए। इससे फिल्मों की कमाई भी बढ़ी। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने तीसरे शुक्रवार को 11 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं ‘चुप’ और ‘धोखा’ जैसी छोटे बजट और कम प्रमोशन वाली फिल्मों की शुरुआत भी अच्छी रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मिल रही प्रतिक्रियाओं को लेकर ट्विटर पर हाउसफुल का एक पोस्टर शेयर किया।


तरण आदर्श ने लिखा, ‘राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर कमाल का रिस्पॉन्स देखने को मिला जो कि स्टूडियो, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एक्जीबिटर्स और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए। टिकट के दाम किफायती होना जरूरी है। अब समय है कि टिकट के दाम घटाए जाएं जिससे लोग ज्यादा संख्या में आएं।’ तरण के इसी ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, ‘1. कम दाम, कम अहंकार। कम स्टार फीस। पीआर और एयरपोर्ट लुक्स पर कम बर्बादी। 2.ज्यादा रिसर्च, ज्यादा कंटेट, ज्यादा भारत

Share:

  • 24 सितंबर की 10 बड़ी खबरें

    Sat Sep 24 , 2022
    1. विदेशी मुद्रा भंडार में 7वें हफ्ते गिरावट, 5.22 अरब डॉलर घटकर 545.652 अरब डॉलर बचा अर्थव्यवस्था के र्मोचे (economy front) पर सरकार को झटका लगने वाली खबर है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) में लगातार 7वें हफ्ते गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा भंडार 16 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 5.22 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved