फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी (Siddharth Malhotra and Shilpa Shetty) के बाद अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की भी एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी खुद रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी करते हुए दी है। पोस्टर में विवेक हाथों में बंधूक थामे, पुलिस की वर्दी पहने नज़र आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा- ‘मिलिए हमारे स्क्वॉयड के सबसे सीनियर ऑफिसर से… स्वागत है विवेक।’
रोहित की पोस्ट पर कमेंट करते हुए विवेक ने उन्हें शुक्रिया अदा किया है। विवेक ने लिखा-‘शुक्रिया मेरे भाई! हर पल को बेहद प्यार कर रहा हूं। अपने 20 सालों में मैंने इस स्केल पर ना कोई एक्शन फिल्म देखी ना की। आप मास्टर हो।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved