img-fluid

सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग के शुभ मुहूर्त में आज होगा मतदान

July 06, 2022

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि सप्तमी-अष्टमी तिथि में होगा मतदान

खंडवा। शहर में नगर निगम चुनाव के मतदान बुधवार को होगा। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं की मनुघर कर रहे है वहीं लोग भी नई शहर सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। ऐसे में मतदाताओं का साथ ग्रह नक्षत्र भी देगें ज्योतिषयों के अनुसार बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग रहेगा यह योग बहुत की शुभ माना जाता है। मां शीतला संस्कृत पाठशाला के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया की बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग बन रहा है ये योग बहुत की शुभ माना जाता है लेकिन सूर्य मिथुन राशि, चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे, शनि कुंभ राशि में रहेंगे, वहीं मेष राशि में राहु मंगल की युति अंगारक योग बना रही है यह योग परेशानी बढ़ाने वाला है। मंगल राहु कुंडली के किसी भी घर में साथ हो, तो अंगारक योग बनता है। यह योग अच्छा और बुरा दोनों तरह का फल देने वाला है, इससे व्यक्ति के जीवन में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। अंगारक योग के कारण व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक, हिंसक तथा नकारात्मक हो जाता है। ऐसे में बुधवार को शुभ संयोग के साथ अंगारक योग भी बन रहा है।

भाजपा की कुंडली मजबूत
मार्कण्डेय के मुताबिक भाजपा की कुंडली बहुत मजबूत है वर्तमान में चंद्रमा की दशा है और चंद्रमा नीच भंग राजयोग, गज केसरी योग, मालव्य योग बना रहा है और शनि की अंतर्दशा चल रही है शनि के कारण पार्टी को कुछ असफलताओं का भी सामना पड़ सकता है।

चुनाव परिणाम होंगे रोचक
आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि इस बार चुनाव में दोनों पार्टियों को कड़ी चुनौतियों के बीच को पार करते हुए सीट जितना है, देखा जाए तो सभी पार्टियों को भीतर घात के चलते चुनाव परिणाम भी रोचक परिणाम आने वाले है अब देखना यह होगा कि जनता किसे चुनकर निगम में बैठाती है और किसे बाहर करती है।


  • कांग्रेस में राहु की महादशा और शुक्र की अंतर्दशा
    आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि ग्रहों के अनुसार कांग्रेस पार्टी में वर्तमान में राहु की महादशा और शुक्र की अंतर्दशा चल रही है साथ ही आठवें भाव के राहुल और मंगल पार्टी को असमंजस की स्थिति में डाले रखेगा। कही हार तो कही जीत निश्चित है वहीं कई सीटों पर बागियों का कब्जा होगा।

    इन राशियों रहेगा ऐसा प्रभाव

    • मेष: काटे की टक्कर
    • मकर: लाभ
    • कुंभ: परिश्रम अधिक मिलेगा लाभ
    • मीन: थोड़ी परेशानियां कही लाभ कही हानि
    • कर्क: लघु लाभ मिलेगा
    • वृश्चिक: मिला जुला परिणाम
    • (मकर, कुंभ और मीन पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव और कर्क और वृश्चिक: अढ़ैया शनि का प्रभाव भी रहेगा)

    Share:

  • फसल परिवर्तन की सूचना बैंकों को अनिवार्य रूप से दें

    Wed Jul 6 , 2022
    राज्य शासन के फसल बीमा के लिए निर्देश जारी भोपाल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2022-23 में खरीफ और रबी के लिए किसानों की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने क्लस्टरवार निर्धारित बीमा कम्पनियों को कार्यादेश जारी कर दिये गये हैं। किसानों द्वारा बोई गई फसल में परिवर्तन पर संबंधित बैंकों को 29 जुलाई तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved