img-fluid

इस सप्‍ताह ‘देवरा’ से लेकर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ तक देखें फिल्में-वेब सीरीज

November 09, 2024

मुंबई। इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) पर दिलचस्प नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज़ हो रही हैं, जो फैंस को काफी एंटरटेन करेंगी। चाहे आप एक्शन-थ्रिलर्स के शौकीन हों या फिर कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी का इंतजार कर रहे हों, इस वीकेंड की स्ट्रीमिंग लिस्ट में बहुत कुछ खास देखने को मिलने वाला है। चलिए आपको बताते हैं उन 5 फिल्मों और सीरीज के बारे में जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Citadel: Honey Bunny
इस वीकेंड आप सिटाडेल: हनी बनी देख सकते हैं ये सीरीज प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल के प्रीक्वल के तौर पर आई है जिसमें वरुण धवन और सामांथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। ये सीरीज 1990 के दशक के भारत में सेट है और एक नन्ही बच्ची नादिया सिंह के माता-पिता के बारे में है। सामांथा हनी का किरदार निभाती हैं, जबकि वरुण उनके पार्टनर बनी के रूप में नजर आते हैं। अगर आप जासूसी और एक्शन से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो ये स्पाई थ्रिलर आपको पसंद आएगी। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर को दस्तक दे रही है।



  • The Buckingham Murders
    करीना कपूर खान और हंसल मेहता की फिल्म ‘द बघिगम मर्डर्स’ 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक मां और डिटेक्टिव का किरदार निभाने वालीं करीना कपूर ने शानदार एक्टिंग है। ये फिल्म एक ग्रे-एरिया में बसी हुई है, जहां एक मां अपने बच्चे की मौत की गहरी छानबीन करती है, जबकि वो खुद अपने व्यक्तिगत ट्रॉमा से जूझ रही है। ये एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो निश्चित रूप से आपको काफी इमोशनल कर देगी।

    Vijay 69
    अगर आप कुछ इंस्पायरिंग देखना चाहते हैं, तो विजय 69 को देख सकते हैं, जिसमें अनुपम खेर और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 69 साल के विजय की कहानी है, जो एक ट्रायथलन में हिस्सा लेने का सपना देखता है। ये फिल्म एक पॉजिटिव ड्रामा है, जो बताती है कि किसी भी उम्र में इंसान अपने सपनों को पूरा करने की ताकत रखता है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो जीवन के संघर्ष और डेडिकेशन को दिखाती हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। नेटफ्लिक्स पर अनुपम खेर की इस फिल्म ने शुक्रवार को दस्तक दे दी है।


  • Devara: Part 1
    साउथ सिनेमा के बड़े स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का भी इस वीकेंड OTT डेब्यू हो रहा है। ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी एक योद्धा की है, जो अपने गांव को डराने करने वाली बुरी शक्तियों का सामना करता है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा, वहीं सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अगर आप दक्षिण भारतीय सिनेमा के फैन हैं तो ये फिल्म देखकर आपको काफी मजा आएगा। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को आई है।

    The Day of the Jackal
    अगर आपको एक्शन और थ्रिल पसंद है, तो ‘द डे ऑफ द जैकल’ इस वीकेंड की सबसे बेहतरीन सीरीज हो सकती है। ये सीरीज फेडरिक फॉर्सिथ की फेमस नॉवल पर बेस्ड है, जिसमें ऑस्कर विजेता एडी रेडमायने जैकल नाम के एक शार्प शूटर का किरदार निभाते हैं। ये थ्रिलर एक खतरनाक हत्यारे और एक जिद्दी इंटेलिजेंस ऑफिसर के बीच के दिलचस्प खेल को दर्शाती है, जो आपको लगातार अपने स्क्रीन से जोड़े रखेगी।

    Share:

  • Bigg Boss 18 : एकता कपूर ने सारा अरफीन को बताया 'जहर की फैक्ट्री'

    Sat Nov 9 , 2024
    मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुक्रवार के वार में सलमान खान की जगह इस बार एकता कपूर पहुंचीं। उन्होंने घर के सदस्यों से पूरे हफ्ते हुई घटनाओं को लेकर बात की। उन्होंने चाहत पांडे को विमेन कार्ड ना खेलने की सलाह दी। इसी के साथ, एकता कपूर ने सारा अरफीन खान की बुरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved