ग्वालियर। डबरा क्षेत्र में धान की रोपाई (Paddy planting in Dabra area) शुरू हो गई है। धान की रोपाई के लिए जिलाधीश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जल संसाधन विभाग (Department of Water Resources) ने नहर में पानी छोड़ दिया। इस नहर के खोले जाने के बाद अब किसान धान की फसल कर सकेंगे। वहीं वर्तमान स्थिति में हरसी बांध (Harsi Dam) में पर्याप्त मात्रा में पानी है। हरसी बांध शुक्रवार को 86 प्रतिशत भरा हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि एक दो अच्छी बारिश में हरसी बांध लबालब हो जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved