img-fluid

हम आग भी वहां लगाते हैं, जहां मुर्दा भी आग से डरते हैं

June 13, 2022

  • भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चयन समिति में शामिल नहीं करने पर निकाली भड़ास

भोपाल। नगरीय निकाय की चुनाव समिति में शामिल नहीं करने पर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संगठन केा फिर चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट पर कहा कि चयन समिति में नाम न होना संगठन का निर्णय शिरोधार्य है, किंतु 8 विधानसभा की जनता ने एक लोक सभा संसद को चुनाव है। इस जनता के प्रति दायित्व का निर्वहन अवश्य करूंगी। प्रज्ञा के ट्वीट पर कांग्रेस ने चुटकी भ्ीा ली है। इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा के समर्थन में बगावत तक की चेतावनी दे चुकी है।


प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट पर लिखा कि ‘हजारों प्रश्नो का एक उत्तर-
चयन समिति में नाम न होना संगठन का निर्णय शिरोधार्य। किन्तु- आठ विधान सभा की जनता ने एक लोस सांसद चुना इस जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन अवश्य करुंगी। और हां काँ. हम आग भी वहां लगाते हैं जहां मुर्दा भी आग से डरते हैं। सांसद संन्यासीÓ।

3 दिन पहले ट्वीट से दी संगठन को चेतावनी
साध्वी प्रज्ञा ने पिछले हफ्ते भी एक ट्वीट किया है जिसमें बगावती तेवर दिखाए हैं। प्रज्ञा ने लिखा कि ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उनके इस ट्वीट को नुपूर शर्मा मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. साध्वी प्रज्ञा से जब उनके ट्वीट को लेकर प्रतीक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ‘अब उसे झूठा कहोगे तो बुरा लगेगा, विधर्मियों का इतिहास गंदा था. आप हमारा इतिहास बता दो, हम उनकी पोल खोल देंगे।Ó

Share:

  • बच्चों में नैसर्गिक प्रतिभा है, उन्हें दें अनुकूल परिस्थितियाँ

    Mon Jun 13 , 2022
    चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन ने मनाया बाल श्रम निषेध दिवस भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रत्येक बच्चे में नैसर्गिक प्रतिभा और क्षमता है। यदि हमने बच्चों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित कर दी, तो वे चमत्कार कर सकते हैं। हम सब मिल कर बेहतर कार्य का प्रयास करेंगे, तभी अच्छे परिणाम आयेंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved