
दुबई। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों (Rising crude oil prices) के बीच सऊदी अरब(Saudi Arab) ने कहा कि क्रूड (crude oil ) में तेजी के लिए वह जिम्मेदारी नहीं है। वैश्विक बाजार (global market) में कच्चे तेल की आपूर्ति की कमी के लिए वह कोई जिम्मेदारी नहीं उठाएगा। यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों की ओर से किए गए हमले से सऊदी अरब में तेल उत्पादन बाधित होने के बाद उसने यह बयान दिया है। सोमवार को कारोबार के दौरान बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेजी के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved